ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

लालू से मिलने रांची जा रहे RJD नेता समेत 2 की सड़क हादसे में मौत, सहरसा के थे रहने वाले

HAZARIBAGH: बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर लगातार पार्टी के नेता लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची जा रहे हैं. आज भी एक नेता मिलने के लिए जा रहे थे. लेकिन उनकी

लालू से मिलने रांची जा रहे RJD नेता समेत 2 की सड़क हादसे में मौत, सहरसा के थे रहने वाले
Manish Kumar
2 मिनट

HAZARIBAGH: बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर लगातार पार्टी के नेता लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची जा रहे हैं. आज भी एक नेता मिलने के लिए जा रहे थे. लेकिन उनकी कार एक खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. इस हादसे में आरजेडी नेता समेत दो की मौत हो गई. एक ही स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह घटना बरही थाना क्षेत्र के बरसोत की है.

 हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि आरजेडी नेता की कार की रफ्तार तेज थी और वह अनियंत्रित होकर एक सड़क किनारे खड़े कार में टक्कर मार दी. आसपास के लोगों ने कार से सभी को निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान आरजेडी नेता विजेंद्र यादव और छोटेलाल की मौत हो गई, जबकि तीसरे घायल का इलाज चल रहा है. 

आरजेडी नेता सहरसा जिले के बिहरा थाना के बिजलपुर के रहने वाले थे. विजेंद्र यादव सहरसा के पूर्व जिला पार्षद रह चुके थे. वह आरजेडी से जुड़े हुए थे. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर हॉस्पिटल भेज दिया है.