1st Bihar Published by: Updated Oct 13, 2020, 6:38:36 PM
- फ़ोटो
PATNA : योग गुरु बाबा रामदेव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया में यह वीडियो जंगल में लगी आग की तरफ फ़ैल रहा है. दरअसल यह वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि बाबा रामदेव हाथी के ऊपर बैठकर योगा कर रहे हैं. लेकिन योगा करते-करते बाबा रामदेव हाथी के ऊपर से सीधे जमीन पर गिर पड़े. यह खबर में नीचे पूरा वीडियो दिया गया है, जसी आप देख सकते हैं.
वायरल वीडियो मथुरा का बताया जा रहा है. जहां गोकुल रमणरेती स्थित गुरु शरणानंद के आश्रम में बाबा रामदेव हाथी पर बैठकर योग करते नजर आ रहे हैं. योग करने के दौरान जब हाथी ने चाल बदला तो बाबा रामदेव अपना संतुलन खो बैठे और अचानक से नीचे जमीन पर गिर पड़े. बाबा को इस प्रकार गिरते देख आश्रम में हड़कंप मच गया, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई.
गुरु शरणानंद के आश्रम में योग गुरु बाबा रामदेव ने साधु संत और विद्यार्थियों को योग भी सिखाया. आपको बता दें कि यह पहला मौका था जब बाबा रामदेव किसी हाथी के ऊपर चढ़कर उसके ऊपर योग कर रहे थे. यह हाथी गुरु शरणानंद के आश्रम का ही है. योग सत्र के दौरान बाबा रामदेव हाथी पर भ्रामरी प्राणायाम कर रहे थे, उसी दौरान हाथी हिलने डुलने लगा और बाबा रामेदव नीचे जमीन पर गिर गए.