1st Bihar Published by: 15 Updated Sat, 14 Sep 2019 01:13:27 PM IST
- फ़ोटो
SIWAN : इस वक्त की ताजा खबर सिवान से आ रही है जहां महादेवा अखाड़ा के मेले में एक गुस्साए हाथी ने हड़कंप मचा दिया। इस हाथी को मेले में लाया गया था लेकिन वहां आवाज और शोरगुल सुनकर यह भड़क गया। गुस्साए हाथी ने मेले में ऐसा उत्पात मचाया कि चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। हाथी के हमले से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। काफी मशक्कत करने के बाद किसी तरह हाथी पर काबू पाया जा सका लेकिन इस हाथी के हंगामे से महादेवा मेला में खौफ का माहौल बना रहा।