Viral Letter: बॉर्डर पर जाना चाहता है बिहार का यह शिक्षक, ACS सिद्धार्थ से मांगी इजाजत Family dispute and misuse of law: सिर्फ बदला या कुछ और...क्यों महिलाएं दर्ज करवा रही हैं झूठे केस? सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता Bihar News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की देश भर में गूंज... पाकिस्तान पर हमले की रात जन्में 13 नवजातों को मिला यह देशभक्ति से जुड़ा नाम India Pakistan: अब कर्जा लेकर जंग लड़ेगा भिखारी मुल्क, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने फैलाया कटोरा, 2 दिन में ही निकल गई हेकड़ी Special 6: देश के भीतर बैठे गद्दारों की मरम्मत के लिए विशेष टीम गठित, पाकिस्तान समर्थकों में मची खलबली Satyapal Malik: सत्यपाल मलिक के इंटरव्यू का पाकिस्तान में हुआ सियासी इस्तेमाल,संसद में हुआ जिक्र Bihar News: पटना में छात्र ने समाप्त की अपनी जीवन लीला, 2 दिन तक कमरे में पड़ा रहा शव Bihar Water Sports : अब विहार में भी गोवा जैसा ...शुरू होंगे वॉटर स्पोर्ट्स, बढ़ेगा पर्यटन रोमांच India pakistan war 2025: जानिए क्या होता है 'काइनेटिक' और 'नॉन-काइनेटिक' हमला...भारत ने पाकिस्तान पर किया दोनों का इस्तेमाल! India Pakistan War: पाकिस्तान की मदद करने खुलकर मैदान में उतरा तुर्की, इस गद्दार को सबक सिखाने का भारत के पास सुनहरा अवसर
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 10 Sep 2023 06:55:30 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 10 सितंबर को पटना के विशाखा बैंकट हॉल में आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अनिल कुमार मौजूद थे जबकि कार्यक्रम के अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल प्रवेज ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संतोष कुमार सुमन ने युवा प्रकोष्ठ के प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है। हम गरीबों की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए आवश्यकता इस बात की है कि ज्यादा से ज्यादा गरीबों को पार्टी में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही। हत्या, बलात्कार, डकैती, लूट जैसे अपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। आज आम आदमी दूर की बात है पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। शराब के नाम पर गरीब एवं दलित को परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जो निर्णय लिया गया उसे पूर्णत लागू किया जाएगा। बैठक में विभिन्न राज्यों में आए कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि वह पार्टी एवं गरीब हित में उचित काम करेगी। हम के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अनिल कुमार ने कहा कार्यकर्ता किसी पार्टी की असली ताकत वर्तमान प्रदर्शन में राष्ट्रीय कार्य करने के अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक में आए सभी कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत किया। वहीं इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कमाल परवेज ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर बुथ दस युथ का गठन करना है। युवा को पार्टी से जोड़ने के लिए चाय पे चर्चा के मध्यम से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारी पार्टी के तरफ एक शाम गरीब भाइयों के नाम कार्यक्रम शुरू करेगी।
कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिन्हा राष्ट्रीय महासचिव सह मिडिया प्रभारी ने किया। सवागत अदित्य राज राष्ट्रीय सचिव ने किया। उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय सचिव समेत 53 सदस्य मौजूद कार्यक्रम की। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय पासवान, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव गिरधारी सिंह, प्रवक्ता साकेत यादव, पंकज मालाकार, अखिलेश कुमार, रविन्द्र यादव, अमन कुमार, विश्वासनाथ कुमार, मो समर इतियादी समेत अन्य लोग मौजूद थे।