1st Bihar Published by: Updated Oct 10, 2020, 8:47:46 AM
- फ़ोटो
HAJIPUR: अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर गोली मार दी. प्रॉपर्टी डीलर को तीन गोली लगी है. उसे गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के महुआ मोड़ का है.
रेलवे का कर्मचारी है प्रॉपर्टी डीलर
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने गोली मारी है. वह रेलवे का कर्मचारी है. पप्पू सिंह नौकरी के साथ-साथ अपने दोस्त के साथ प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करते हैं. वह अपने ऑफिस में ही बैठे थे की अपराधी आए और ऑफिस में घुसकर गोली मार दी.
तीन युवकों ने घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि तीन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तीन अपराधी आए. जिसमें 2 ऑफिस के अंदर गए और प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर बाहर निकले और पैदल भागने लगे. इस दौरान एक बाइक सवार बाइक को छिना और उससे तीनों फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.