Hindi News / news / होटल में महिला टीचर ने किया सुसाइड, तीसरे चरण के मतदान में लगी...

होटल में महिला टीचर ने किया सुसाइड, तीसरे चरण के मतदान में लगी थी ड्यूटी

1st Bihar Published by: Updated Nov 07, 2020, 12:36:46 PM

होटल में महिला टीचर ने किया सुसाइड, तीसरे चरण के मतदान में लगी थी ड्यूटी

- फ़ोटो

VAISHALI:  महिला टीचर ने होटल में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. जिस महिला ने सुसाइड की है उसकी आज तीसरे चरण के हो रहे चुनाव में उसकी ड्यूटी लगी हुई थी. यह घटना हाजीपुर की है. 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. महिला के पास से जो कागजात बरामद हुआ है जिससे पता चला है कि महिला पेशे टीचर थी और उसकी ड्यूटी आज होने वाले चुनाव में बीएलओ के तौर पर लगी हुई थी. महिला का नाम फातिमा बताया जा रहा है. उनके पति यूपी पुलिस विभाग में अधिकारी है और उसके बच्चे दिल्ली में पढ़ाई करते हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घरेलू विवाद में सुसाइड का शक

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला दरभंगा की रहने वाली है. वह हाजीपुर के होटल में रूकी हुई थी और होटल में ही सुसाइड कर ली है. पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला ने घरेलू विवाद में सुसाइड किया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.