ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

एक साथ हो सकती है ग्रुप-B और ग्रुप-C की परीक्षा, छात्रों की मुश्किलें होगी कम

DELHI : केंद्र सरकार ने ग्रुप बी और ग्रुप सी की नौकरियों के लिए बड़ा प्रस्ताव दिया है. ग्रुप बी और ग्रुप सी की नौकरियों के लिए विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा सिर्फ एक परीक्षा ( सामान्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : केंद्र सरकार ने ग्रुप बी और ग्रुप सी की नौकरियों के लिए बड़ा प्रस्ताव दिया है. ग्रुप बी और ग्रुप सी की नौकरियों के लिए विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा सिर्फ एक परीक्षा ( सामान्य पात्रता परीक्षा ) का आयोजन किया जाए.

कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुछ पद और सहायक सरकारी संगठनों में उम्मीदवारों के चयन के लिए एकल परीक्षा कराने को एक विशिष्ट एजेंसी गठित करने का प्रस्ताव दिया गया है. 

इसके पीछे का कारण बताते हुए कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस कदम हर पृष्ठभूमि के लोगों को समान मौका मिलेगा. इसके साथ ही परीक्षा कराने वाली सरकारी एजेंसियों और कैंडिडेट के लिए भी किफायती होगा. मंत्रालय के तरफ से दिए गये इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार, केंद्र के दूसरे मंत्रालय सहित सभी सरकारी-सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों से प्रतिक्रिया मांगी गई है.