1st Bihar Published by: Updated Jul 08, 2020, 3:32:28 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : गोपालगंज के थावे के पाखोपाली गांव में एक शख्स को सांप ने डंस लिया. लेकिन वह शख्स डरा नहीं और सांप को मार डाला. इसके बाद वह शख्स मरे सांप को झोले में बंद कर सदर अस्पताल पहुंचा. जिसके बाद अस्पताल में दहशत फैल गई.
जैसे ही डॉक्टरों को पता चला उसका इलाज शुरू किया गया और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है. पीड़ित युवक का नाम लायक हुसैन है और वह थावे के बरारी जगदीश गांव के पूर्व सरपंत हैं.
लायक हुसैन ने डॉक्टर को बताया कि मंगलवार की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सोये थे. तभी रात के 12 बजे पैर में कुछ चुभने क एहसास हुआ और नींद खुल गई. इसके बाद जब उसने लाइट जलाया तो देखा कि पैर में 6 फीट का जहरीला करैत लिपटा हुआ है. जिसके बाद शख्स ने सांप का मार दिया और झोला में रखकर खुद गाड़ी चलाते हुए अस्पताल पहुंचा. सांप को देखने के बाद डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू और अब उसकी हालत पहले से बेहतर है. अब वे निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं.