Hindi News / news / ट्रैक्टर से कुचलकर 2 की हत्या, भूमि विवाद में घटना को दिया अंजाम

ट्रैक्टर से कुचलकर 2 की हत्या, भूमि विवाद में घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Nov 17, 2020, 2:55:11 PM

ट्रैक्टर से कुचलकर 2 की हत्या, भूमि विवाद में घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है. यहां पर दो लोगों की हत्या कर दी गई है. यह घटना विजयीपुर के माडर गांव की घटना है.

ट्रैक्टर से रौंदा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष ने भूमि विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है. पहले से मृतक और आरोपी पक्ष के बीच भूमि विवाद चल रहा था. आज भी जमीन लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपी ने ट्रैक्टर से रौंद डाला है. जिससे दो लोगों की मौत हो गई. 

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस गांव में कैंप कर रही है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही, आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. मृतक के परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.