ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग

गोलीकांड की CBI जांच की मांग पर भड़की JDU, ललन सिंह बोले.. अपने पालतू ‘तोता’ पर भरोसा छोड़ दे BJP

PATNA : बेगूसराय गोलीकांड की जांच पर बीजेपी लगातार सवाल उठा रही है। बीजेपी ने कहा है कि उसे बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए गोलीकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए। बीजेपी की इस मां

गोलीकांड की CBI जांच की मांग पर भड़की JDU, ललन सिंह बोले.. अपने पालतू ‘तोता’ पर भरोसा छोड़ दे BJP
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बेगूसराय गोलीकांड की जांच पर बीजेपी लगातार सवाल उठा रही है। बीजेपी ने कहा है कि उसे बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए गोलीकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए। बीजेपी की इस मांग पर जेडीयू ने हमला बोला है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि बेगूसराय की पुलिस मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है और बीजेपी के लोगों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। बीजेपी के लोग अपने पालतू तोता(सीबीआई) पर भरोसा करना छोड़ दें।


जेडीयू अध्यक्ष ने कहा है कि पुलिस बेगूसराय गोलीकांड की पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है। एडीजी और बेगूसराय एसपी ने पूरे तथ्यों के साथ मामले का खुलासा किया है। जो लोग भी गोलीकांड में शामिल थे वे सभी लोग पकड़े गए हैं और उन्होंने पुलिस के समक्ष अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


ललन सिंह ने कहा कि सीबीआई, एनआईए और ईडी किसका तोता है यह देश का बच्चा-बच्चा जानता है। अपने पालतू तोता से जांच कराने के लिए कोई क्यों कहेगा। जिन लोगों ने इस साजिश को रचा उन्हें शायद डर है कि वे पकड़े न जाएं। इसमें अगर कोई साजिश हुई है तो पुलिस इसकी भी जांच करेगी। ललन सिंह ने कहा कि प्रेस को संबोधित करते हुए एडीजी ने कहा था कि गिरफ्तार लोगों ने कहा है कि उनसे यह काम कराया गया है।


उन्होंने कहा कि किसी भी मामले की जांच सिर्फ अभियुक्त के बयान के आधार पर नहीं होता है। अभियुक्त के बयान को दूसरे साक्ष्यों के साथ मिलाया जाता है तब जाकर जांच पूरी होती है। पूरे मामले की जांच चल रही है बीजेपी के लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। गोलीकांड में शामिल एक-एक अपराधी पकड़े जाएंगे। बीजेपी के लोग बिहार की पुलिस पर भरोसा करें और अपने तोता पर भरोसा करना छोड़ दें।