प्रियंका गांधी को दर्द है तो बिहार आकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानें- गिरिराज सिंह

1st Bihar Published by: 13 Updated Sat, 20 Jul 2019 02:02:36 PM IST

प्रियंका गांधी को दर्द है तो बिहार आकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानें- गिरिराज सिंह

- फ़ोटो

PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनभद्र मसले पर हो रही राजनीति पर तंज कसते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बिहार आने की नसीहत दी है. गिरिराज सिंह ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस लाशों के ढेर पर राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गंदी राजनीति करके कांग्रेस खोई हुई प्रतिष्ठा और जनाधार वापस पाना चाहती है. गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रियंका को अगर इतना दर्द है तो वो बिहार आएं, क्योंकि सोनभद्र से ज्यादा लोग बिहार में बाढ़ से मारे गए हैं. प्रियंका गांधी को बिहार के बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटना चाहिए. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट