ब्रेकिंग
जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....

Bihar Politics: महागठबंधन मे सीट शेयरिंग पर आया सबसे बड़ा अपडेट, सहनी ने बताया कब होगी सीटों के बंटवारे की घोषणा

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा है कि सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है और इसका ऐलान बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और महागठबंधन के सहयोगी मुकेश सहनी ने दावा किया है कि सीट बंटवारा अंदरूनी तौर पर तय हो चुका है, और इसका औपचारिक ऐलान बुधवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।


एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में सहनी ने बताया कि प्रेस वार्ता में बताया जाएगा कि किस दल को कितनी सीटें मिलीं, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम फेस कौन होंगे, और सीट बंटवारे से जुड़ी अन्य सभी जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले उन्होंने दशहरा के दिन सीट बंटवारे की घोषणा की बात कही थी, लेकिन अब यह ऐलान तय समय पर किया जाएगा।


मुकेश सहनी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि साढ़े तीन साल पहले भाजपा ने हमारे विधायकों को खरीदकर हमें सरकार से बेदखल किया था। तब से हमारा संकल्प है कि भाजपा को हराकर बिहार से बाहर करें। हम महागठबंधन के मजबूत सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे।


उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार की राजनीति में कोई निर्णायक फैक्टर नहीं बचे हैं। 2015 में लालू यादव की मदद से सरकार बनाई, और 2020 में सिर्फ 43 सीटों के बावजूद बीजेपी के सहारे मुख्यमंत्री बने। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।


बता दें कि रविवार को तेजस्वी यादव के पटना स्थित सरकारी आवास पर महागठबंधन के सभी घटक दलों की करीब 5 घंटे लंबी बैठक हुई थी। बैठक के बाद राजद विधायक आलोक मेहता ने कहा था कि सीट बंटवारा फाइनल हो चुका है और दो दिनों में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता