ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: गयाजी एयरपोर्ट से 10 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक्सरे मशीन से चेकिंग में हुआ खुलासा

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले के गया एयरपोर्ट से एक व्यक्ति को जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अनुज कुमार है, जो विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांद चौरा, ललित नगर का रहने वाला है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले के गया एयरपोर्ट से एक व्यक्ति को जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अनुज कुमार है, जो विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांद चौरा, ललित नगर का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, गयाजी एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों ने बैग स्क्रीनिंग के दौरान अनुज कुमार के बैग में 10 जिंदा कारतूस पाए। तुरंत एयरपोर्ट प्रबंधन ने मगध मेडिकल थाना को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया। वहीं, बैग से सभी 10 कारतूस बरामद किए गए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए, गयाजी एसएसपी ने बताया कि एक्स-रे मशीन से बैग की जांच के दौरान कारतूस बरामद किए गए। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अनुज कुमार कारतूस किस मंशा से ले जा रहा था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराध के उद्देश्य का पता लगाने की कोशिश कर रही है।  गया एयरपोर्ट पर यह घटना सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता और सतर्कता को दर्शाती है। अधिकारी ने कहा कि सभी यात्रियों और बैग की सख्त जांच जारी रहेगी, ताकि हवाई अड्डे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

गयाजी से नीतम राज की रिपोर्ट