ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

UGC NET Dec 2025: UGC NET का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

UGC NET Dec 2025: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का नोटिस जारी कर दिया है। अब इस एग्जाम के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो भी लोग अप्लाई करना चाहते हैं, वो एनटीए की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। चलिए जानते हैं की कब है फॉर्म

UGC NET
UGC NET
© GoogleUGC NET Dec 2025: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

UGC NET Dec 2025: एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का नोटिस जारी कर दिया है। अब इस एग्जाम के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो भी लोग अप्लाई करना चाहते हैं, वो एनटीए की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। चलिए जानते हैं की कब है फॉर्म भरने की आखरी तिथि?

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने आज, यानी 07 अक्टूबर 2025 को यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आज से आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 07 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 07 नवंबर 2025 रात 11:50 बजे तक रखी गई है। आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 07 नवंबर ही है। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, उन्हें 10 से 12 नवंबर 2025 के बीच सुधार (correction) करने का मौका मिलेगा।


यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग तय किया गया है। सामान्य (जनरल) कैटेगरी के लिए फीस ₹1150, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए ₹600, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस ₹325 रखी गई है।


रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी काफी आसान है। सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट पर जाएं और “UGC NET December 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें। फिर अपनी पर्सनल जानकारी भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार सारी जानकारी अच्छे से चेक कर लें और अंत में फॉर्म का एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।


परीक्षा की बात करें तो इसमें दो पेपर होते हैं। पहला पेपर 100 अंकों का होता है जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जो टीचिंग, रिसर्च और जनरल एबिलिटी से जुड़े होते हैं। दूसरा पेपर 200 अंकों का होता है, जिसमें 100 सवाल आपके चुने हुए विषय से संबंधित होते हैं। दोनों पेपर एक ही दिन, लगातार तीन घंटे की परीक्षा में आयोजित किए जाते हैं। खास बात यह है कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। जो भी उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2025 में शामिल होना चाहते हैं, वे समय रहते आवेदन कर लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

टैग्स

संबंधित खबरें