ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Crime News: शराबबंदी वाले बिहार में 80 लाख की स्मैक बरामद, नशे की बड़ी खेप के साथ चार स्मगलर अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 809 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। सभी आरोपी मटिहानी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला आसूचना इकाई और बलिया थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 800 ग्राम से ज्यादा स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, जिला आसूचना इकाई, बेगूसराय को सूचना मिली थी कि बलिया थाना क्षेत्र के बालाचक मोड़ से हुसैनी चक जाने वाली सड़क पर कुछ तस्कर स्मैक की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।


पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान मटिहानी थाना अंतर्गत चाक गांव निवासी रामानुज सिंह का बेटे कुणाल कुमार और मुकेश सिंह का बेटे छोटू कुमार के रूप में हुई। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य तस्करों रामदेव सिंह का बेटा मनोज़ सिंह और मनोज सिंह का बेटा रवीश कुमार को भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपी मटिहानी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 


पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से 809 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो प्लास्टिक रेपर का बंडल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ NDPS Act की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। बरामद स्मैक की बाजार में कीमत लगभग 80 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच की जा रही है। टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और किन क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता