Hindi News / news / बहन का तिलक चढ़ाने गए भाई की गोली मारकर हत्या, खुशी का माहौल...

बहन का तिलक चढ़ाने गए भाई की गोली मारकर हत्या, खुशी का माहौल गम में बदला

1st Bihar Published by: Updated Jun 09, 2020, 10:03:14 AM

बहन का तिलक चढ़ाने गए भाई की गोली मारकर हत्या, खुशी का माहौल गम में बदला

- फ़ोटो

GAYA:  बहन का तिलक चढ़ाने के लिए भाई गया हुआ था. इस दौरान तिलक समारोह में एक शख्स ने गोली मार दी. जिससे युवक की मौत हो गई है. यह घटना परैया के करहटा गांव की है. 

हर्ष फायरिंग में लगी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सवबदीपुर का रहने वाले कुंदन कुमार अपने बहन का तिलक लेकर परैया के करहटा गांव गया था. तिलक समारोह में एक युवक के द्वारा हर्ष फायरिंग किया जा रहा था. कुंदन ने उससे माना किया, लेकिन उसने कुंदन पर ही गोली चला दी.

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

गोली लगने के बाद गंभीर स्थिति में कुंदन को लेकर हॉस्पिटल इलाज कराने के लिए गए. लेकिन डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.