Hindi News / news / प्रेमी के साथ भाग गई बेटी, शर्म से मां ने फांसी लगाकर कर...

प्रेमी के साथ भाग गई बेटी, शर्म से मां ने फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड

1st Bihar Published by: Updated Jul 16, 2020, 12:44:38 PM

प्रेमी के साथ भाग गई बेटी, शर्म से मां ने फांसी लगाकर कर लिया सुसाइड

- फ़ोटो

GAYA: नाबालिग बेटी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जिसके बाद मां ने शर्म के कारण फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. वह बार-बार कहती थी कि वह समाज क्या मुंह दिखाएगी. यह घटना गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. 

तनाव में रहती थी महिला

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला की बेटी 9 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई थी. काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिली. जिसके बाद महिला तनाव में रहने लगी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बेटी का पड़ोस में रहने वाले शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. 9 जुलाई को वह घर से भाग गई. महिला के पति ने पुलिस को बताया कि बेटी के भागने के बाद से वह तनाव में रहती थी. इस घटना के बाद से उनकी पत्नी अवसाद में चली गयी थी. वह हमेशा बेटी के बारे में सोचते रहती थी. वह तनाव में रह रही थी. जिसके कारण ही उसने यह कदम उठाया है.