ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

गार्ड के लिए पुलिस बल से सेवा लेना होगा महंगा, हर रोज करेंगे होंगे इतने खर्च

PATNA : अब बैंक, संस्थान, प्रतिष्ठान या निजी सुरक्षा के लिए पुलिस बल की सेवा लेना महंगा होगा। गृह विभाग ने निजी इक

गार्ड के लिए पुलिस बल से सेवा लेना होगा महंगा, हर रोज करेंगे होंगे इतने खर्च
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : अब बैंक, संस्थान, प्रतिष्ठान या निजी सुरक्षा के लिए पुलिस बल की सेवा लेना महंगा होगा। गृह विभाग ने निजी इकाइयों की सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस बल पर होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए समेकित दर बढ़ा दी है। इसको लेकर विभाग ने नई संशोधित दर भी जारी कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार अब राज्य में इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी को निजी सुरक्षा में रखने के लिए हर रोज 5382 रुपये देने होंगे जबकि सिपाही के लिए 2663 रुपये प्रतिदिन की दर होगी। इसके अलावा दारोगा के लिए 4,301, सहायक अवर निरीक्षक के लिए 3,574, हवलदार चालक के लिए 3,120, हवलदार के लिए 3,086 और चालक सिपाही के लिए 2969 रुपये प्रतिदिन देने होंगे।



मालुम हो कि, सरकारी सेवाओं से इतर पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति किए जाने पर निर्धारित शुल्क लिए जाने का प्रविधान है। विधि-व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में पुलिसकर्मियों को निजी प्रतिष्ठानों से लेकर बैंक व विशिष्ट व्यक्ति के अंगरक्षक के तौर पर प्रतिनियुक्ति करते हैं। सामान्य तौर पर यह प्रतिनियुक्ति एक तय समय के लिए होती है। अधिक समयावधि के लिए प्रतिनियुक्ति किए जाने पर नियमित अंतराल पर इसकी समीक्षा की जाती है।


आपको बताते चलें कि, गृह विभाग के मुताबिक प्रतिनियुक्त पुलिस बल पर खर्च होने वाली राशि की प्रतिपूर्ति के लिए पहली बार समेकित दर का पुनरीक्षण मार्च 2003 में हुआ था। उसके बाद राज्य कर्मियों के वेतन पुनरीक्षण के फलस्वरूप नौ साल बाद जनवरी 2012 में दर को संशोधित किया गया। इसके बाद अब राज्यकर्मियों के सप्तम वेतन पुनरीक्षण के फलस्वरूप उक्त दर को पुन: संशोधित करने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष विचाराधीन था, जिसे विभाग की मंजूरी दे दी है।