1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Nov 21, 2020, 2:48:22 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR : भागलपुर के बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बिशनपुर घाट पर नहाने के दौरान तीन युवक पानी में डूब गए. तीनों लापता बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार 8 युवक गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक डूबने लगा, उसी को बचाने के चक्कर में अन्य दो युवक भी पानी के तेज बहाव में डूब गए.
पहले युवक की पहचान साहिबगंज दिलदारपुर निवासी कमलेश्वरी मंडल के पुत्र भवेश कुमार के रूप में की गई है. वहीं दूसरा प्रवीण कुमार जो भारतीय सेना में है और तीसरा सोमेश कुमार बताये जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सोमेश पानी में डूब रहा था तो उसी को बचाने के लिए भवेश और प्रवीण ने पानी में छलांग लगा दी लेकिन पानी की तेज धार होने के कारण वह दोनों भी सोमेश के साथ पानी में बह गए.
इधर घटना के 2 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची है और न ही एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची है. स्थानीय लोगों के द्वारा तीनों युवकों को पानी में ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है.