1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Dec 04, 2020, 7:46:21 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दूध लेकर साइकिल से मुंगेर जा रहा एक युवक साइकिल सहित गंगा नदी में गिर गया, जिससे उसकी गंगा नदी में डूबकर मौत हो गई.
युवक के मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर पुल के समीप की है. मृतक युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सब्दलपुर वार्ड नंबर 2 निवासी आनंदी यादव के पुत्र उदय यादव के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि उदय यादव दूध लेकर साइकिल से मुंगेर जा रहा था, उसी दरमियान अचानक साइकिल से पैर फिसल जाने के कारण साइकिल सहित गंगा नदी में पुल के नीचे से गिर गया. काफी मशक्कत के बाद 4 घंटे के बाद उसके शव को बरामद किया गया. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.