ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

फायरमैन की परीक्षा में ब्लूटूथ से साथ पकड़ी गयी महिला परीक्षार्थी, दो वीक्षक भी लिए गये हिरासत में

KATIHAR: बिहार फायर सर्विस में फायरमैन के 2380 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा आज संपन्न हो गयी। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कदाचार में लिप्त

फायरमैन की परीक्षा में ब्लूटूथ से साथ पकड़ी गयी महिला परीक्षार्थी, दो वीक्षक भी लिए गये हिरासत में
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार फायर सर्विस में फायरमैन के 2380 पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा आज संपन्न हो गयी। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कदाचार में लिप्त एक महिला को पकड़ा गया है।

कटिहार के सीताराम चमरिया डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर महिला परीक्षार्थी के पास से ब्लूटूथ डिवाइस वाला मोबाइल भी बरामद किया गया है। दो वीक्षकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही केंद्राधीक्षक से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मामले की सूचना पाकर एडीएम विजय कुमार, एसडीएम शंकर शरण ओमी समेत कई पदाधिकारी कटिहार के सीताराम चमरिया डिग्री कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे जहां पूरे मामले की जानकारी ली। एडीएम विजय कुमार ने बताया कि सहायक थाने में केस दर्ज कराया जाएगा और पूरे मामले की छानबीन की जाएगी। 

गौरतलब है कि 6 जून 2021 को फायरमैन की परीक्षा होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस परीक्षा को स्थगित कर दी गयी थी।जो आज रविवार को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित की गयी। पिछले साल ही फरवरी-मार्च में बहाली निकली थी।

लिखित परीक्षा पास करने के बाद ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में मौका अभ्यर्थियों को मिलेगा। इसके लिए लिखित परीक्षा में अंक 30 फीसदी से अधिक लाना होगा इससे कम लाने पर असफल घोषित किए जाएंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन होगा और मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा।

टैग्स