बेतिया: गैस रिसाव के चलते लगी आग, आधा दर्जन लोग जख्मी, लाखों की संपत्ति जलकर राख

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 04, 2019, 4:52:31 PM

बेतिया: गैस रिसाव के चलते लगी आग, आधा दर्जन लोग जख्मी, लाखों की संपत्ति जलकर राख

- फ़ोटो

BETTIAH: बेतिया के इनरवा में गैस रिसाव के चलते भीषण आग लग गई. इस अगलगी के चलते आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए जबकि लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग लगने के कुछ देर बाद ही सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे भगदड़ मच गई. घटना मैनाटांड प्रखंड के इनरवा बाजार की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इनरवा बाजार के लक्ष्मण राम के घर का गैस खत्म हो गया.  इस दौरान उन्होंने गैस गोदाम से सिलेंडर मंगवाया और बेटे से सिलेंडर की जांच करने को कहा. जैसे ही लड़के ने माचिस जलाया वैसे ही सिलेंडर में आग पकड़ लिया. इस आग ने देखते ही देखते भीषण रुप ले लिया. अगलगी के चलते लक्ष्मण राम का घर पूरी तहर जलकर राख हो गया. साथ ही उनके घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. जबतक लोग आग को बुझा पाते तबतक सिलेंडर में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट के चलते आधा दर्जन लोग घायल हो गए. फिलहाल इस अगलगी में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बेतिया से अमित की रिपोर्ट