ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स का बड़ा एलान, हर सिनेमा हॉल में भगवान हनुमान के लिए रिजर्व रहेगी एक सीट, जानिए.. पूरी वजह

DESK: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होने जा रही है। रामायण की कहानी पर आधारित इस फिल्म का प्रमोशन जारी है। इसी बीच फिल्म मेकर्स ने एक बड़ा एला

फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स का बड़ा एलान, हर सिनेमा हॉल में भगवान हनुमान के लिए रिजर्व रहेगी एक सीट, जानिए.. पूरी वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होने जा रही है। रामायण की कहानी पर आधारित इस फिल्म का प्रमोशन जारी है। इसी बीच फिल्म मेकर्स ने एक बड़ा एलान कर दिया है। फिल्म के रिलीज होने से पहले यह एलान लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।


फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स ने एलान किया है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सभी थियेटर में एक सीट खाली रख जाएगी। हर थियेटर की एक खाली सीट भगवान हनुमान के लिए रिजर्व रहेगी। मेकर्स का कहना है कि जहां भी रामायण का पाठ होता है वहां बजरंगबली खुद मौजूद होते हैं। बजरंगबली के प्रति लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जाएगा।


फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स का कहना है कि ये हमारा विश्वास है, ऐसे में आस्था का सम्मान करते हुए हर स्क्रीनिंग के दौरान थियेटर में एक सीट भगवान हनुमान के लिए रिजर्व रहेगी। भगवान हनुमान श्री राम के सबसे बड़े भक्त हैं। ऐसे में हम सभी को भगवान हनुमान की मौजूदगी में आदिपुरुष को बड़ी भव्यता के साथ देखनी चाहिए।


बता दें कि फिल्म आदिपुरुष तेलगू, तमिल, हिंदी, मल्यालम और कन्नड़ भाषा में एक साथ रिलीज होने जा रही है। 500 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का टीजर आने के बाद से ही प्रभाष और सैफ अली खान के लुक को लेकर विवाद शुरू हो गया था। विवाद के कारण फिल्म के वीएफक्स पर दोबारा काम किया गया और फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया था। अब आने वाले 16 जून को फिल्म रिलीज होने जा रही है।


फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स का बड़ा एलान, हर सिनेमा हॉल में भगवान हनुमान के लिए रिजर्व रहेगी एक सीट, जानिए.. पूरी वजह

टैग्स