ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मुंगेर में युवक की बहादुरी, गंगा में डूब रही 2 महिलाओं की मनोज ने बचाई जान, ट्रैफिक डीएसपी बोले..सूझबूझ और साहस से बची दो जिंदगियां

मुंगेर के कष्टहरणी गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूब रही जमुई की दो महिलाओं को स्थानीय युवक मनोज ने साहस दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाला, DSP ने की सराहना।

bihar
पूरे इलाके में हो रही युवक की चर्चा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में एक युवक की बहादुरी से गंगा में डूब रही दो महिलाओं की जान बच गई। यह घटना मुंगेर के किला अंदर स्थित ऐतिहासिक कष्टहरणी गंगा घाट में हुई। जहां जमुई जिले की रहने वाली अनीता देवी, जमशेदपुर से आई अपनी रिश्तेदार अंजली के साथ गंगा स्नान करने मुंगेर पहुंची थीं। स्नान के दौरान अनीता देवी गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में अंजली भी पानी में डूबने लगी।


इसी दौरान गंगा नगर निवासी युवक मनोज, जो पास ही स्नान कर रहा था, ने दोनों महिलाओं को डूबते देखा। बिना देर किए मनोज गहरे पानी में कूद पड़ा और तैरकर दोनों महिलाओं तक पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद उसने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उनकी जान बच सकी। घटना के समय मॉर्निंग वॉक पर निकले ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने स्थिति को देखा और तुरंत एंबुलेंस बुलवाकर दोनों महिलाओं को अस्पताल भिजवाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत स्थिर हो गई।


ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने लोगों से अपील की कि गंगा स्नान के दौरान घाट के किनारे ही रहें और गहरे पानी में जाने से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने युवक मनोज की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उसकी सूझबूझ और साहस से दो जिंदगियां बच सकीं।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट

टैग्स