ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

ONLINE गेमिंग विवाद में दहला वैशाली, लालगंज गोला बाजार में सरेआम फायरिंग

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं। इन्हीं फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

bihar
CCTV फुटेज आया सामने
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठा है। दो दिनों में दूसरी बार हुई फायरिंग से जिले में दहशत का माहौल बन गया है। ताजा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के गोला बाजार का है, जहां आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने सरेआम तीन राउंड फायरिंग कर दी, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद ऑनलाइन गेमिंग के पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था। इसी विवाद के दौरान कार और बाइक से पहुंचे बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना की पुलिस और लालगंज एसडीपीओ मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।


साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं। इन्हीं फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले मंगलवार की रात हाजीपुर शहर के कोनहारा घाट पर भी फायरिंग की घटना हुई थी, जबकि बुधवार की रात लालगंज में दोबारा गोलीबारी की घटना सामने आई। लगातार हो रही इन वारदातों ने एक बार फिर वैशाली पुलिस की कार्यशैली और जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट