ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

फर्जी निकला स्कूल में बम रखे जाने का मामला : गिरिराज ने केजरीवाल पर वोट के लिए तुष्टिकरण का लगाया आरोप

BEGUSARAI : दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 स्कूलों को ई-मेल भेजकर स्कूलों में बम रखे जाने का मामला फर्जी निकला। गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है। ऐसा सिर्फ सनसन

फर्जी निकला स्कूल में बम रखे जाने का मामला : गिरिराज ने केजरीवाल पर वोट के लिए तुष्टिकरण का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI : दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 स्कूलों को ई-मेल भेजकर स्कूलों में बम रखे जाने का मामला फर्जी निकला। गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है। ऐसा सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए किया गया था। जिसके बाद स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अभी जेल में हैं। लेकिन उनका व्यवहार अर्बन नक्सल का रहा है। आज उनके सारे पोल खुल गये। यदि खुलासा नहीं होता तो आज कितने बच्चों की मौत हो जाती। इसके लिए अरविंद केजरीवाल की सरकार दोषी है। क्योंकि ये लोग वोट के लिए तुष्टीकरण करते हैं। तुष्टीकरण के पीछे आतंकवाद ही रहता है। भारत के साथ षडयंत्र केजरीवाल की सरकार ने की। 


वही, उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आंख का अंधा और नाम नयनसुख..। गिरिराज ने खरगे के बारे में कहा कि मल्लिकार्जुन टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक रहे हैं। राम के अस्तित्व और रामसेतु के अस्तित्व को नकारते हैं। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता