ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

2020 में लगेगा छह ग्रहण, चार चन्द्र तो दो सूर्यग्रहण से होगा सामना

DESK : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज समाप्त हो चुका है। अब नये साल में एक दो नहीं बल्कि छह-छह ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें तीन चंद्र ग्रहण हैं और दो सूर्य ग्रहण हैं। दिसंबर में सा

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DESK : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज समाप्त हो चुका है। अब नये साल में एक दो नहीं बल्कि छह-छह ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें तीन चंद्र ग्रहण हैं और दो सूर्य ग्रहण हैं। दिसंबर में साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। अगले साल की शुरुआत में 10 जनवरी 2020 में चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा।वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो यह एक खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से होकर गुजरता है, वहीं चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है।

2020 में सबसे पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को लगेगा। ग्रहण का समय 10 बजकर 37 मिनट से 11जनवरी को 2बजकर 42 मिनट तक होगा। यह ग्रहण भारत,यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया  में दिखाई देगा। दूसरा चंद्रग्रहण 5 जून को लगेगा जो  रात 11 बजकर 15 मिनट से  6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत, यूरोप, अफ्रीक, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

वहीं  21 जून 2020 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। 21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से  दोपहर 15 बजकर 03 मिनट तक यह ग्रहण रहेगा। भारत, दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया में ये देखा जा सकेगा। वहीं 5 जुलाई को फिर एक बार चंद्र ग्रहण लगेगा। यह सुबह 08 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 22 मिनट तक अमेरिका, दक्षिण पूर्व यूरोप और अफ्रीका में दिखेगा। 30 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर को 13 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और शाम 17 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। यह भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया और ऑस्ट्रेलिया  में नजर आएगा वहीं साल के अंत में 14 दिसंबर को दूसरा सूर्यग्रहण लगेगा। शाम को 19 बजकर 03 मिनट से 15 दिसंबर को 12 बजे रहेगा। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसको प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा।

वहीं आज भारत समेत देश के कई हिस्सों में लोगों ने सूर्य ग्रहण के अद्भुत नजारे का लुत्फ उठाया।  भारत में सुबह 8 बजे से यह ग्रहण शुरू हुआ और तकरीबन 11 बजे तक रहा। ग्रहण के बाद गंगा समेत पवित्र नदियों में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।