ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े PNB का ATM लूटने की कोशिश, कैश डालने के दौरान बदमाशों ने की लूटपाट

Bihar Crime News: मधुबनी के बेनीपट्टी में हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया, लेकिन बैंक कर्मचारियों की सूझबूझ से नाकाम हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को लूटने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता के चलते वारदात को अंजाम नहीं दे सके। घटना आंबेडकर चौक के पास स्थित एटीएम की है।


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:10 बजे, बैंक के कैशियर और अन्य कर्मचारी एटीएम में कैश डालने पहुंचे थे। एटीएम का आधा शटर बंद कर वे जैसे ही कैश डालने की प्रक्रिया शुरू करने वाले थे, तभी एक नकाबपोश युवक तेजी से आया और शटर उठाकर अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। 


इसके पीछे ही उसके अन्य साथी भी पहुंच गए। सभी अपराधियों ने चेहरे पर नकाब पहन रखे थे और हथियारों से लैस थे। हालांकि, कैशियर और कर्मचारियों ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए प्रतिकार किया। इसी दौरान एटीएम का शीशे वाला दरवाजा टूट गया। दरवाजा टूटने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार सतर्क हो गए और स्थिति को समझते देर नहीं लगी।


अपराधी मौके से बाइक पर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद बैंक परिसर के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिवशरण साह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता