1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 30, 2019, 1:47:35 PM
- फ़ोटो
WEST CHAMPARAN: बगहा में मानसून की पहली बारिश ने ही कहर मचाना शुरु कर दिया है. भारी बारिश के चलते गंडक नदी के तटबंधों पर दबाव बढ़ने लगा है. पानी के दबाव को देख गंडक नदी के कई इलाकों में कटाव के चलते प्रशासन सतर्क हो गया है. तटबंधों पर बढ़ा दबाव मानसून की पहली बारिश ने ही बगहा में तांडव मचाना शुरु कर दिया है. इलाके में भारी बारिश के चलते नदी के तटबंधों पर भारी दबाव पड़ने लगा है. बगहा के मंगलपुर इलाके में पानी के दबाव के चलते नदी कई इलाको में कटाव कर रही है जिससे लोग सहमे हुए हैं. प्रशासन ने शुरु किए बचाव कार्य हालांकि पानी के दबाव के बीच प्रशासन ने तटबंधों के बीच उपाय भी शुरु कर दिए हैं. गंडक नदी को रोकने के लिए प्रशासन फ्लर्ट फाइटिंग का काम शुरु कर दिया है. बता दें कि गंडक नदीं उफान पर है जिसके चलते मंगलपुर और मलकौली इलाके में नदी ने कई खेतों को काटकर उसे नदी बना दिया है.