1st Bihar Published by: Updated Nov 12, 2019, 10:28:46 AM
- फ़ोटो
PATNA : दानापुर-गांधी मैदान सड़क पर दीघा के पास भीषण जाम लगा है. भीषण जाम ने दानापुर-गांधी मैदान रोड की रफ्तार को ही पूरी तरह से रोक दिया है.
दीघा के पास दूर तक गाड़ियों की इतनी लंबी कतारें लग गईं कि एक इंच भी जगह नहीं बची है. गाड़ियों और बाइक की बात तो छोड़ दीजिए पैदल चलना भी दुश्वार हो गया था. इस बीच स्कूली बच्चों को जाम में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा
.
बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर दीघा घाट पर हजारों की संख्या में लोग गंगा स्नान करने पहुंचे, जिसके कारण दीघा के पास जाम लग गया. प्रशासन भी लोगों के भीड़ के सामने बौनी नजर आ रही है. सैंकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी है.