1st Bihar Published by: 5 Updated Sep 15, 2019, 2:00:13 PM
- फ़ोटो
BETTIAH : बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने के लिए लगातार जिलों का दौरा कर रहे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बेतिया पहुंचे हैं। जिलों में कानून-व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए डीजीपी ने नई पहल की है। https://youtu.be/Kd84qEYjMmI डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे अब अपनी पुलिस के साथ-साथ आम लोगों की मदद भी लॉ एंड आर्डर ठीक रखने के लिए लेंगे। बेतिया पहुंचे डीजीपी ने जिले के ऐसे सिविलियंस से मुलाकात की है जो पुलिस को महत्वपूर्ण इनपुट मुहैया करा सकते हैं। बीजेपी ने इस सिविल ग्रुप के साथ बातचीत करते हुए उन्हें पुलिस के काम में मदद करने को कहा है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे शनिवार की देर रात भारत नेपाल सीमा स्थित मानपुर पहुंचे थे। आधी रात के बाद डीजीपी इनरवा थाना पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। रामनगर जाने के क्रम में वह शिकारपुर थाने भी पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। बेतिया से अमित श्रीवास्ताव की रिपोर्ट