1st Bihar Published by: Updated Aug 20, 2020, 6:13:06 AM
- फ़ोटो
DESK : दिल्ली से बिहार आ रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है। यह हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ है। एक्सप्रेस वे पर बिहार के मधुबनी आ रही यह बस पलट गई जिसमें लगभग 30 यात्री घायल हुए हैं।
यह हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के 132वें किलोमीटर मार्क के पास हुआ है। यह इलाका इटावा जिले में पड़ता है। इटावा से आ रही खबर के मुताबिक इस यात्री बस में लगभग 45 लोग सवार थे जिसमें से 30 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई के अस्पताल में ले जाया गया है। लगभग 14 लोगों को फर्स्ट ऐड देने के बाद डॉक्टरों ने छोड़ दिया है।
इटावा के एसएसपी आकाश तोमर के मुताबिक यह यात्री बस दिल्ली से मधुबनी जा रही थी। आधी रात के वक्त तेज रफ्तार की वजह से यह बस अपना संतुलन खो बैठी और फिर पलट गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ज्यादातर यात्री नींद में थे। इस हादसे में 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज फिलहाल चल रहा है।