ब्रेकिंग
PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम PMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

दिल्ली के स्कूलों में बम की अफवाह पर बोले चिराग, यह विपक्ष और असामाजिक तत्वों की साजिश

VAISHALI: हाजीपुर में चिराग पासवान ने दिल्ली की घटना को लेकर विपक्ष और असामाजिक तत्वों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई स्कूलों में ईमेल भेज कर बम

दिल्ली के स्कूलों में बम की अफवाह पर बोले चिराग, यह विपक्ष और असामाजिक तत्वों की साजिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: हाजीपुर में चिराग पासवान ने दिल्ली की घटना को लेकर विपक्ष और असामाजिक तत्वों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई स्कूलों में ईमेल भेज कर बम रखे जाने की खबर देना काफी गम्भीर मामला है। केंद्र सरकार की एजेंसियां इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से एनडीए के पक्ष में माहौल बना है उससे इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि कुछ असामाजिक तत्वों और विरोधियों ने साजिश रची हो। वहीं चिराग पासवान ने कहा दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। 


इसके अलावे चिराग पासवान ने हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में पीएम की सभा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि जरूर इस बारे में वह पीएम से अपनी इच्छा जाहिर करेंगे लेकिन इतना जरूर है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से पूरा एनडीए एक है उससे बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता