1st Bihar Published by: Updated Dec 03, 2020, 1:13:46 PM
- फ़ोटो
PATNA: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बिहार समेत 8 राज्यों में एक साथ छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 26 ठिकानों पर एक साथ हो रही है. यह छापेमारी मनी लांड्रिंग से जुड़ा हुआ है.
पीएफआई के अध्यक्ष के ठिकानों पर भी रेड
प्रवर्तन निदेशालय ने केरल में पीएफआई के अध्यक्ष ओ. एम. अब्दुल सलाम के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसके अलावे चेन्नई में 3 जगह, मदुरै में एक जगह और तेनकासी दिल्ली और दरभंगा मे छापेमारी चल रही है. इस संगठन से जुड़े अधिकारियों के घर पर भी छापेमारी हो रही है.
दरभंगा में भी छापेमारी
दरभंगा जिले में भी छापेमारी हो रही है. सिंहवाडा थाना के शंकरपुर में पीएफआई के जिला सचिव सनाउल्साह के घर पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. जिसके बाद इस संगठन से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.