Hindi News / news / दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का लिया जायजा

दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का लिया जायजा

1st Bihar Published by: Updated Jun 24, 2020, 1:35:41 PM

दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का लिया जायजा

- फ़ोटो

DARBHANGA : दरभंगा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का जायजा लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और अन्य अधिकारी भी दरभंगा पहुंचे हैं, जहां उन्होंने निर्माणाधीन एयरपोर्ट का जायजा लिया है.

आपको बता दें कि इसी साल जून महीने से दरभंगा एयरपोर्ट से सेवा शुरू होनी थी, लेकिन लॉकडाउन और अन्य वजहों से निर्माण कार्य बाधित हुआ जिसके बाद अक्टूबर महीने से इसके चालू होने की संभावना है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाएं. बता दें कि योजना के अनुसार चला तो अक्टूबर में दरभंगा के विद्यापति एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो सकती हैं. पहले जून में ही निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य में देरी होने से अब अक्टूबर तक लक्ष्य रखा गया है.