1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 13, 2019, 11:24:54 AM
- फ़ोटो
DARBHANGA: ख़बर दरभंगा से है, जहां सोमवार को हुए नाव हादसे में लापता दो लोगों का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं एक की तलाश अभी भी जारी है. एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान चलाया जिसमें दो लोगों का शव बरामद कर लिया गया है. आपको बता दें कि सोमवार को एक परिवार शिव मंदिर से पूजा कर अपने निजी नाव से घर लौट रहा था. तभी अचानक तेज तूफान आने से नाव डूब गया. नाव डूबने पर उसमे सवार व्यक्ति ने नाव से कूदकर अपनी जान बचा ली. जबकि हादसे में उसकी पत्नी और दो बच्चे डूब गये. घटना कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड की है. दरभंगा से प्रशांत की रिपोर्ट