दरभंगा में लोगों ने की चोर की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 15, 2019, 11:40:01 AM

दरभंगा में लोगों ने की चोर की पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

- फ़ोटो

DARBHANGA: ख़बर दरभंगा से है, जहां लोगों की पिटाई से चोर की मौत हो गई. घटना सदर थाना क्षेत्र के धोई गांव की है. बताया जा रहा है कि तीन चोरों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर जैसे ही चौथे घर में चोरी करने पहुंचे, घर के लोगों ने शोर मचा दिया जिसके बाद पड़ोसी जाग गये. लोगों ने मौके से एक चोर को पकड़ लिया वहीं दो चोर फरार हो गए. पकड़े गये चोर की लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. गुस्साई भीड़ बुरी तरह से चोर को पीटती रही और वो जान की भीख मांगता रहा. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज करके दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है.  दरभंगा से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट