ब्रेकिंग
बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?

दरभंगा में पुलिस मीटिंग के बाद बोले डीजीपी..बिहार के कई जिलों में हाई अलर्ट, फुलवारीशरीफ मामले को अब NIA देखेगी

DARBHANGA: बिहार में हाई अलर्ट घोषित होने के बाद दरभंगा पहुंचे बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने आईजी समेत 3 जिलों के एसपी-डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। समाहरणालय स्थि

दरभंगा में पुलिस मीटिंग के बाद बोले डीजीपी..बिहार के कई जिलों में हाई अलर्ट, फुलवारीशरीफ मामले को अब NIA देखेगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में हाई अलर्ट घोषित होने के बाद दरभंगा पहुंचे बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने आईजी समेत 3 जिलों के एसपी-डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। समाहरणालय स्थित अम्बेडकर भवन में आयोजित इस बैठक में कई आवश्यक निर्देश डीजीपी ने दिये। 


देश विरोधी गतिविधि, सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद, सहित अन्य मामलों को लेकर डीजीपी एसके सिंघल की अध्यक्षता में दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिला के पुलिस पदाधिकारी के साथ की बैठक हुई। बैठक में डीजीपी एसके सिंघल ने सभी पुलिस अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 


पीआईएफ में मिथिलांचल से 11 मुख्य आरोपियों का नाम आने, नूरुद्दीन जंगी की गिरफ्तारी लखनऊ से होने और जंगी से पूछताछ के बाद पीएफआई का गढ़ माने जा रहे दरभंगा को हाई अलर्ट घोषित करने के बाद आज बिहार के डीजीपी दरभंगा पहुंचे। दरभंगा पहुंचने पर स्थानीय परिसदन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद समाहरणालय स्थित अम्बेडकर सभागार में तीन जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ डीजीपी ने उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।


बैठक के बात डीजीपी एसके सिंघल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए PIF मामले पर कहा कि यह जो यीशु है यह बहुत सिसेटिव मामला है। इसके अंदर बहुत सारी एजेंसियां है जो काम कर रही है। सूचनाओं का संकलन किया जा रहा है। कई जानकारियां मिली है। उस पर काम भी किया जा रहा है। वर्तमान में जो दो केस दर्ज हुए है। एक केस 12 जुलाई और दूसरा 14 जुलाई को दर्ज हुआ था। इन दोनों मामले का अनुसंधान अब एनआईए कर रही है। और हमारे एटीएस हमारी डिस्ट्रिक्ट पुलिस और हमारे अन्य जो तंत्र हैं वो उनको पूर्णरूपेण सहयोग कर रहे हैं। 




रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता