1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 18, 2019, 4:53:26 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA : बिहार में हो रही लगातार मुसलाधार बारिश ने कई जगहों पर नारकीय हालात बना दिया है. दरभंगा जिले में हुई तेज बारिश से डीएमसीएच पानी-पानी हो हो गया है. पूरा अस्पताल परिसर झील में तब्दील हो गया है. जहां मरीज इस नारकीय हालत में रहने को मजबूर हैं. डीएमसीएच में मरीज के परिजन दवा से लेकर अन्य जरूरी सामान लाने के लिए गंदे पानी के बीच से आने-जाने को मजबूर हैं. डीएमसीएच का ओपीडी, इमरजेंसी, अधीक्षक कार्यालय सहित कई जगहों पर जलजमाव हो गया है. अस्पताल अधीक्षक राज रंजन प्रसाद ने कहा कि मोटर से पानी निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. कई जगहों पर नाला बंद है. जिससे पानी की निकासी में दिक्कत आ रही है. पानी की निकासी के लिए लगातार काम किये जा रहे है. एक से दो दिनों में स्थिती सामान्य हो जाएगी. दरभंगा से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट