1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 09, 2019, 7:42:49 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA : इस वक्त की ताजा खबर दरभंगा से जहां एक हादसे में दो चचेरी बहनों की मौत हो गई है। दोनों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने के कारण हुई है। घटना जिले के बहेरा थाना क्षेत्र स्थित बसुहाम गांव की है, जहां पानी के गड्ढे में डूबने के कारण दीपक पासवान की बेटी मुखी कुमारी और उत्तम पासवान की बेटी सुनीता की मौत हो गई। दोनों बच्चियां बकरी चराने के लिए निकली थी तभी मिट्टी धंसने के कारण यह हादसा हो गया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। दोनों बच्चियों का शव गड्ढे से निकाला गया है।