1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 05, 2019, 3:14:38 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA : इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां एसएसपी कार्यालय पहुंचे दंपत्ति ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक यह दोनों दंपत्ति पुलिस और सिस्टम से न्याय नहीं मिलने के कारण दुखी बताए जा रहे हैं। खबर के मुताबिक आत्महत्या का प्रयास करने वाले दंपत्ति को रेप से जुड़े एक मामले में पुलिस से न्याय नहीं मिल रहा था। जिसके बाद यह दोनों एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे और वहां खुदकुशी करने का प्रयास किया। दरभंगा से प्रशांत की रिपोर्ट