1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 22, 2019, 4:11:11 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से जहां बेखौफ अपराधियों ने स्कूल प्रिंसिपल को गोली मार दी है. इस घटना में प्रिंसिपल गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. फिलहाल गंभीर हालत में इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना साहेबगंज इलाके के बैद्यनाथपुर महावीर हाई स्कूल की है जहां स्कूल के प्रिंसिपल कमरुद्दजमा को अपरधियों ने दो गोली मारी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और ग्रामीण स्कूल की तरफ दौड़ पड़े. फिलहाल अपराधियों ने स्कूल के प्रिंसिपल को गोली क्यों मारी है इसका पता नहीं चल सका है जबिक पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस बरामद किया है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट