Hindi News / news / सीवान : क्राइम कंट्रोल करने में फेल हुए थानेदार, एसपी ने किया निलंबित...

सीवान : क्राइम कंट्रोल करने में फेल हुए थानेदार, एसपी ने किया निलंबित

1st Bihar Published by: CHANDAN KUMAR Updated Dec 04, 2020, 3:38:04 PM

सीवान : क्राइम कंट्रोल करने में फेल हुए थानेदार, एसपी ने किया निलंबित

- फ़ोटो

SIWAN : सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है,जहां एसपी अभिनव कुमार ने क्राइम कंट्रोल करने में फेल थानेदार को नाप दिया है. एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना के दारोगा भगवान तिवारी को निलंबित कर दिया है. 

बताते चले कि शुक्रवार को ही अहले सुबह पटना से ब्लॉक अकाउंटेंट की परीक्षा देकर सीवान लौटे परीक्षार्थी रंजीत यादव को अपराधियो ने पैर में गोली मार कर उनसे लैपटॉप और कैश की छिनतई की थी,  जिसके बाद एसपी अभिनव कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना के थानेदार को निलंबित कर दिया है. 

इसके साथ ही एसपी ने पुलिसकर्मियों को चेताया भी है.  दरअसल टाउन थाना इलाका क्षेत्र में इधर से कुछ दिनों से आपराधिक गतिविधि बढ़ गई है ,जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. इसी क्रम में आज एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानेदार को निलंबित कर दिया है.