1st Bihar Published by: Updated Oct 16, 2020, 1:52:21 PM
- फ़ोटो
DESK : बिहारशरीफ कोर्ट परिसर में एक साथ दर्जनों पक्षियों की मौत होने से हड़कंप मच गया. आनन-फानन में वन विभाग की टीम को सूचना दिया गया. फिलहाल पक्षियों के मरने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है.
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरे हुए पक्षियों को अपने साथ लेकर गई और मौत के पीछे का कारण तलाश कर रही है और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया.
इस बारे में डीएफओ के. नेशामणि ने बताया कि मौके से कई नमूने लिये गये हैं. उन नमूनों को जांच के लिए कोलकाता लैब में भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पक्षियों की मौत का कारण पता चल सकेगा.