1st Bihar Published by: Updated Jul 14, 2020, 9:14:50 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में तेजी से कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. अब हर दिन सैंकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इन सब के बीच कोरोना से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ते जा रहा है.
इन सब के बीच एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां पीएमसीएच के डॉक्टर की कोरोना से मौत हो गई है. पटना एम्स में इलाज के दौरान पीएमसीएच के डॉक्टर की मौत हो गई है.
बताया जा रहा है कि पीएमसीएच के ईएनटी विभाग के डॉक्टर एन के सिंह कुछ दिन पहले ही कोरोना से संक्रमित हो गए थे. जिसके बाद उन्हें आइशोलेट कर दिया गया था. जहां उनकी हालत बिगड़ गई थी. जिसे देखते हुए पटना एम्स रेफर किया गया था और वहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा था और उनकी मौत हो गई. जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
बता दें कि बिहार में यह दूसरी घटना है जब किसी डॉक्टर की मौत कोरोना से हुई हो. इस से पहले पटना एम्स में इलाज के दौरान डॉक्टर अश्विनी कुमार की मौत हो गई थी. डॉ अश्विनी कुमार गया जिले में पोस्टेड थे.