Hindi News / news / कोरोना से JDU नेता की मौत, NMCH में 10 दिनों से चल रहा...

कोरोना से JDU नेता की मौत, NMCH में 10 दिनों से चल रहा था इलाज

1st Bihar Published by: Updated Jun 25, 2020, 9:47:22 AM

कोरोना से JDU नेता की मौत, NMCH में 10 दिनों से चल रहा था इलाज

- फ़ोटो

PATNA : पूरे देशभर में कोरोना का कहर जारी है. क्या आम-क्या खास, हर लोग तेजी से इसकी जद में आ रहे हैं. वहीं बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच  बड़ी खबर पटना के एनएमसीएच से आ रही है. 

जहां कोरोना से जदयू नेता की मौत हो गई है. जिसके बाद से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है.  जानकारी के अनुसार मृतक जदयू नेता सुनील कुमार उर्फ मुन्ना को 10 दिन पहले एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जहां उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था.  

जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई. मृतक सुनील कुमार उर्फ मुन्ना पूर्व युवा जदयू जिलाध्यक्ष रह चुके हैं. वे फतुहा के रहने वाले थें और पटना के बाकरगंज इलाके में उनका दुकान भी है. बता दें कि बिहार में कोरोना से किसी भी नेता का पहला मौत का मामला सामने आया है. जिसके बाद से  राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है.