Hindi News / news / कोरोना से आरा के वकील की मौत, इलाज के दौरान NMCH में मौत

कोरोना से आरा के वकील की मौत, इलाज के दौरान NMCH में मौत

1st Bihar Published by: K K Singh Updated Jul 13, 2020, 4:41:27 PM

कोरोना से आरा के वकील की मौत, इलाज के दौरान NMCH में मौत

- फ़ोटो

ARA : भोजपुर जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत की खबर है. जिले के चर्चित आयकर अधिवक्ता सुनील सिंह की मौत कोरोना की वजह से हो गई है. सुनील सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा था.


आरा में हरि जी के हाथों निवासी सुनील सिंह की गिनती अच्छे वकीलों में होती थी. उनकी तबीयत कल से ज्यादा खराब हो गई थी. अधिवक्ता सुनील सिंह के बेटे को भी कोरोना है. उनका इलाज फिलहाल एनएमसीएच में ही चल रहा है.


आरा में इससे पहले 5 लोगों की मौत हो चुकी है. जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. जिसे देखते हुए फिलहाल लॉकडाउन की घोषणा की गई है. शहर के सभी दुकानों को डीएम के नए निर्देशानुसार ही खोला जा रहा है.