ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकNEET UG Scam: नीट फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! बिहार से कोटा तक फैला सॉल्वर गैंग, 12 मेडिकल छात्र रडार पर"Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर के बाद अब हथियारों की परीक्षा! भारत भूषण तिवारी केस में FSL खोलेगी गोलीकांड का सच Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 6 जिलों में झमाझम बारिश, 12 जिलों में तूफानी हवा का अलर्टBihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकNEET UG Scam: नीट फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! बिहार से कोटा तक फैला सॉल्वर गैंग, 12 मेडिकल छात्र रडार पर"Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर के बाद अब हथियारों की परीक्षा! भारत भूषण तिवारी केस में FSL खोलेगी गोलीकांड का सच Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 6 जिलों में झमाझम बारिश, 12 जिलों में तूफानी हवा का अलर्ट

कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष ने रखा प्रस्ताव

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में 16 सीटों पर जीत के बाद आज कांग्रेस भवन में विधायकों की बैठक हुई. बैठक में विधायक आलमगीर आलम को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया.बेर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में 16 सीटों पर जीत के बाद आज कांग्रेस भवन में विधायकों की बैठक हुई. बैठक में विधायक आलमगीर आलम को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया.

बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने आलमगीर आलम के नाम का प्रस्ताव रखा था. जिसके बाद आलम के नाम पर सभी ने सहमति जताई. आलम पाकुड़ से चुनाव जीते हैं.

16 सीटों पर मिली है जीत

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 16 सीटों पर जीत मिली है. कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी. चुनाव को लेकर जेएमएम और राजद के साथ गठबंधन हुआ था. जिसमें कांग्रेस ने पहले ही हेमंत सोरेन को सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया था. जब गठबंधन हुआ तो जेएमएम को 43 सीटें, कांग्रेस को 31 और राजद के खाते में 7 सीटें मिली थी. सरकार बनाने से पहले ही कांग्रेस नेता कभी डिप्टी सीएम का पद तो कभी विधानसभा अध्यक्ष  की पद की मांग कर रहे हैं. लेकिन हेमंत ने आज साफ कर दिया कि सरकार बनने के बाद ही यह तय किया जाएगा. बताया तो यह भी जा रहा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले हेमंत दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात कर इसके बारे में चर्चा करेंगे. 

टैग्स