ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

कांग्रेस की ‘मंहगाई हटाओ महारैली’ आज, बीजेपी को घेरने साथ आ रहे हैं सोनिया, राहुल-प्रियंका

DESK : आगामी साल 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. ये राज्य पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश हैं. इसके लिए देश की दो बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस

कांग्रेस की ‘मंहगाई हटाओ महारैली’ आज, बीजेपी को घेरने साथ आ रहे हैं सोनिया, राहुल-प्रियंका
First Bihar
2 मिनट

DESK : आगामी साल 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. ये राज्य पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश हैं. इसके लिए देश की दो बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है. कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. पहले किसानों का मुद्दा और अब महंगाई को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर वार करने को तैयार है. 


बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेस राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'महंगाई हटाओ महारैली' कर रही है. महारैली के लिए कांग्रेस तमाम दिग्गज नेता शनिवार शाम को ही जयपुर पहुंच गए हैं. इस रैली में कांग्रेस के दो बड़े चेहरे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद होंगे. बिहार के कांग्रेस के नेता भी इस रैली में पहुंचेंगे.


वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि इस रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भी आ रही हैं. उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस के तमाम नेता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमले करने की तैयारी में हैं. जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम जयपुर में आज मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ‘मंहगाई हटाओ महारैली’ का आयोजन हो रहा है.

टैग्स