1st Bihar Published by: Updated Jun 14, 2020, 5:13:40 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताया है। सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन पर दोनों ही नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
सीएम नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और उन्होनें अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनायी थी। वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका निधन हृदय विदारक घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
मुख्यमंत्री ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की चिर शांति के तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है।
Shocked by the untimely death of talented actor #SushantSinghRajput ! You had a long & fruitful journey ahead of you but you decided to leave all of us too early! Your life might be short but achievements were huge!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 14, 2020